कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

जनमंच टुडे/ सतपुली।

शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौबट्टाखाल विस क्षेत्र के कांग्रेसियों ने  उन्हें नमन किया। इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने द हंस फाउंडेशन हास्पिटल चमोलीसैण, सतपुली में रक्तदान किया। इस मौके पर राजपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी रक्तदान के हिमायती रहे। आज जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, ऐसे में अस्पतालों और रक्त केन्द्रों में रक्त और प्लाजमा की भारी कमी हैं।

ऐसे में आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव को मानने वाले समाजसेवी स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं, जिससे कि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ा। राजीव गांधी ने देशहित में अतुलनीय कार्य किये, जिसे कभी भुलाया नहीं भुलाया जा सकता है।  राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रक्तदान करके जरुरतमंद लोगों की मदद करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  राजपाल बिष्ट के अलावा विकास रावत (प्रधान बौंसाल), रोहन नेगी (अध्यक्ष युवा कांग्रेस चौबट्टाखाल), दीपक बिष्ट, सचिन बिष्ट, भारत रावत, रविन्द्र ( प्रधान र्गोली), सुधीर कुमार (प्रधान ग्वाड़ थापली ), अमित रावत( युवा कांग्रेस सतपुली), नितिन ममगांई( प्रधान  पाखरी ), सुशान्त बुटोला, कल्याण रावत एकेश्वर, महेंद्र रावत ( अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एकेश्वर) ,किरत सिंह रावत( कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतपुली) आदि ने रक्ततदान किया।

  • पुष्पेन्द्र राणा, वरिष्ठ पत्रकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *