दुगड्डा के पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला का निधन

जनमंच टुडे/ देहरादून।

जनपद पौड़ी के कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में सुमार दुगड्डा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला का देहरादून के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं  व्यपारियों ने शोक जताया है। दुगड्डा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बडोला का शनिवार को देहरादून के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बडोला जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे

और उनकी गिनती बड़े नेताओं में होती थी। वह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के साथ ही सचिव के पद  पर भी आसीन रहे। वह 2013 से 2018 तक नगर पालिका दुगड्डा के पालिका अध्यक्ष रहे। पालिका अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर निगम का  चहुंमुखी विकास किया। दीपक बडोला के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिह, ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता  एवं नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला  के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके  परिवार के साथ है।  प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि  दीपक बडोला ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए निःस्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों को आगे बढाया। नगर पालिका दुगड्डा के  क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए वे सदैव याद किये किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *