आप पार्टी की टिप्पणी पर भड़का उक्रांद

जनमंच टुडे/ देहरादून।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता द्वारा उत्तराखण्डियों पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर उक्रांद ने आक्रोश जताया है। उक्रांद ने कहा कि आप की प्रवक्ता ने उत्तराखण्ड की जनता का अपमान किया है। उक्रांद ने आप पार्टी से देवभूमि की जनता से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि और वीरों की भूमि है राज्य के लोगों ने हमेशा सम्मान के साथ अपना जीवन जिया है।
उत्तराखंड देवभूमि के प्रति दिल्ली से आयी आप पार्टी  देवभूमि के लोगों के प्रति घृणित व अपमानित मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है। उक्रांद ने कहा कि आप के मुखिया ने कभी दिल्ली के कूड़े की ढेरों की तुलना नंदा देवी चोटी से कियाथा।  यही नहीं दिल्ली दंगों में उत्तराखंड के बेटे दलबीर नेगी की निर्मम हत्या भी आप के पार्षद द्वारा किया गया था। अब आप की एक प्रवक्ता ने उत्तराखंड के जनमानस के प्रति अपमानित शब्दों का प्रयोग किया गया है। उक्रांद ने कहा कि ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *