धरती को हरा -भरा करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर कण्डारा क्यूजा घाटी में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान विद्यालय परिवार, वन विभाग व जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय परिसर सहित गांवों विभिन्न तोको में विभिन्न प्रजाति के लगभग 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया! वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बचन सिंह रावत ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है इसलिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्प लेना होगा तथा धरती को हरा – भरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होगें तभी पर्यावरण समस्या से निजात मिल सकती है! भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण ने कहा कि पूरे प्रदेश में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार से लेकर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थायें हरेला पर्व को मनाने में बढ़ – चढ़ कर भागीदारी कर रहे है इसलिए हमें भी ग्रामीणों क्षेत्रों में हरेला पर्व मनाकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे भविष्य में आनी वाली पीढ़ी को पर्यावरण समस्या का सामना न करना पडे़ ।

उन्होंने कहा कि रोपित सभी पौधों की सुरक्षा करना विद्यालय परिवार, वन विभाग , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि हरेला पर्व का महत्व हर नागरिक को समझ कर प्रति वर्ष अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए! पी टी ए अध्यक्ष चक्रवीर भण्डारी ने कहा कि पर्यावरण समस्या से तभी निजात मिल सकता है जब रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझे। प्रधानाचार्य विपिन तिवारी ने कहा कि धरती का आंचल हरा – भरा रहने से ही पर्यावरण समस्या से निजात मिल सकती है। इस मौके पर धर्मवीर जगवाण, वन दरोगा रणजीत सिंह नेगी, वीट सहायक देवी प्रसाद गैरोला,सतीश उमोला, कुमारी निधि, प्रदीप जगवाण, श्रीमती कुन्ती देवी, वन पंचायत सरपंच कृपाल लाल, दर्शन लाल, बलवन्त सिंह नेगी सहित विद्यालय परिवार, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *