गोदियाल के नेतृत्व में परचम लहराएगी कांग्रेस : जायसवाल

जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से आगामी विस चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हर कार्यकर्ता का आदर व सम्मान करते हैं और उनको साथ लेकर चलते हैं। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव जीतकर सत्ता पर काबिज होगी । सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए थे वह आज तक धरातल पर नही उतर पाए हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार जनता से किए गए अपने वादों से मुकर गई। भाजपा ने चुनाव के समय युवाओं को रोजगार देने का का जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई से कहता त्रस्त है, गरीब दो जून की रोटी के लिए परेशान हैं। डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का बजट डगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। जायसवाल ने कहा कि जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही हैं। इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार, श्रम विभाग के कार्यकारीअध्यक्ष दिनेश कौशल उपस्थित रहे।