जेपी नड्डा ने की जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना

जनमंच टुडे/अल्मोड़ा ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने निजी दौरे पर गुरुवार सुबह  सपरिवार जागेश्वर धाम पहुंचे और जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। जेपी नड्डा ने कहा कि वह विश्व की कल्याण की कामना के लिए जागेश्वर धाम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में शांति स्थापित करने के लिए प्रार्थना करती है। नड्डा ने कहा कि जागेश्वर धाम में शांति की प्राप्त होती है। जागेश्वर धाम आने से मनुष्य के समस्त कष्ट समाप्त होते हैं और मनुष्य पूर्णता की और प्रस्थान करता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व  में जागेश्वर धाम की एक अलग ही आभा है। जागेश्वर धाम आकर आत्मशांति का जो बोध होता है, वह विश्व के अन्य स्थानों पर संभव नहीं है।

जेपी नड्डा ने कहा की बाबा भोलेनाथ शांत स्वभाव के देवता है और गलत होने पर अपनी  तीसरी आंख खोल देते हैं, ठीक उसी तरह से हमारा देश भी है जो हमेशा शांत रहता है, लेकिन अपने दुश्मनों का अंत करने से कभी पीछे नहीं हटता। इस दौरान  मंत्री यतिस्वरानंद, मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *