जोशी को सौंपी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन की कमान

जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा प्रसाद जोशी को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जोशी को नियुक्ति देते हुए कहा कि
जोशी के पार्टी के लग्न, प्रतिनिष्ठा और लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर उन्हें महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। महामंत्री संगठन के रूप में पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जोशी ने कहा कि वह निष्ठापूर्वक दायित्व का निर्वहन करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भावना और कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन द्वारा उन पर भरोसा करने के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया।