भू-स्खलन की समस्या का स्थायी समाधान खोजे अधिकारी : मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रोपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जो भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पड़े उसका इस्तेमाल किया  जाय। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *