कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा : रावत

जनमंच टुडे/ऊखीमठ।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष व कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिहं रावत के ऊखीमठ आगमन पर  कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत करते हुए संगठन के केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद केन्द्र व प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा जो जिम्मेदारी आनन्द सिंह रावत को दी है उसका फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

पूर्व प्रमुख सन्त लाल शाह ने कहा कि आनन्द सिंह रावत का जीवन हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहा है, इसलिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि आनन्द रावत ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि माना है इसलिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौपी है! नगर अध्यक्ष कैलाश पुष्वाण ने कहा कि आनन्द सिंह रावत को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। दिनेश चन्द्र सेमवाल ने कहा कि आनन्द सिंह रावत की समर्पण भावना व त्याग हमेशा पार्टी के प्रति रहा है, इसलिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने उन्हें बडी़ जिम्मेदारी दी है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा और शीघ्र संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के लिए जो कार्यकर्ता समर्पित भावना से कार्य करेगा उसे पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत के ऊखीमठ आगमन पर नवदीप नेगी, सुरेन्द्र पुष्वाण, कुलदीप कुमार, उदय सिंह चौहान, ताजवर सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, बुन्दी लाल, भूपाल सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह, जगत सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, चैत राम सेमवाल, जयन्ती देवी, रामी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय पंचायत परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कान्त राय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, परिषद प्रदेश अध्यक्ष पी के अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जोशी, उत्तराखंड संयोजक मनीष कुमार नागपाल व रणजीत रावत का आभार व्यक्त किया।

ऊखीमठ से वरिष्ठ पत्रकार, लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *