चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

पंजाब में चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस संगठन, राहुल ग़ांधी, सोनिया ग़ांधी ने दलित समाज को सम्मान देकर उसका मन बढ़ाया है। जायसवाल ने कहा कि चन्नी के मुख्यमंत्री  बनने से दलित वर्ग का उद्धार होने के साथ ही राज्य का तेज़ी से विकास होगा।

मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवँ शुभकामनाएं देते हुए जायसवाल ने कहा कि यह दलित समाज के लिए गर्व की बात कि काँग्रेस हाईकमान ने पंजाब में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना कर दलित वर्ग का मान बढ़ाया है। जायसवाल ने  इसके लिए  पार्टी हाईकमान,  सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवँ पार्टी के शीर्ष नेताओं का  आभार जताया है।  गीताराम ने कहा कि जिस प्रकार काँग्रेस पार्टी ने यह कदम उठाया है, यह पूरे देश के लिए मिशाल है। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का काम करती हैं। उन्होंने कांग्रेस की तरक्की के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर पार्टी की उन्नति के  लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *