गुरु हो तो ऐसी, एक लाख का दान दिया

पौड़ी। ओजली निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 लाख की धनराशि दी है। प्रधानाध्यापिका को साल 2008 में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ओजली निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका 65 वर्षीय मनोरमा घिल्डियाल ने अपनी पेंशन से प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 लाख की धनराशि दी है। मनोरमा घिल्डियाल साल 2016 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी से प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई है। उनका कहना है कि देश में कोरोना महामारी के चलते कई जरूरतमंदों को मदद की दरकार है। लॉक डाउन के चलते कई मजदूर व अन्य लोग कई जगहों पर फंसे हुए है। जरूरतमंदों की मदद को सभी को आगे आना चाहिए। कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *