बिना मास्क पहनकर घूम रहे लोगों का हुआ चालान

उत्तरकाशी। व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने वाले योद्धाओं को दोपहर में चाय और समोसे वितरित किये गए। वहीं थाना धरासू द्वारा बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान कर उन्हें निशुल्क मास्क दिए गए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ कृष्णा नौटियाल ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा तय किया गया की एक बजे दोपहर के बाद बाजार बंद रहता है। इस समय कोरोना फाइटर्स को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके लिए उनके द्वारा बुधवार को सभी कोरोना फाइटरस जिसमें अस्पताल के डॉक्टर्स, फार्मेसिस्ट, नर्सेज, पुलिस विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी आदि सभी को जिस स्थान पर जो ड्यूटी दे रहे थे। उसी स्थान पर जाकर व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ द्वारा उन्हें चाय-समोसा आदि दिया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़ द्वारा पुलिस थाना धरासू को गरीब लोगों को बांटने के लिए कुछ मास्क दिए गए। थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि लगातार कहे जाने के बावजूद भी पुलिस अपनी गाड़ी में नगर पालिका के पूरे क्षेत्र में मास्क पहनने के लिए लोगों को समझा रही है। बावजूद इसके लोग बिना मास्क पहने बाजार में निकल रहे हैं जिस पर उनके द्वारा आज कुछ लोगों का चालान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *