छह संदिग्ध रोगी आइसोलेशन में भर्ती
पौड़ी। जिले में वर्तमान समय में 6 कोरोना संदिग्ध रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें से 2 जिला चिकित्सालय पौड़ी, 3 सीएचसी कलालघाटी कोटद्वार, 1 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। एसीएमओ डा.रमेश कुंवर ने बताया कि जिले में 20 लोगों को कोरंटाइन में रखा गया है। जिनमें 1 गढ़वाल मंडल विकास निगम पौड़ी, 6 लोग गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, 6 लोग स्वर्गाश्रम , एक गढ़वाल मंडल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार, 6 लोगों को गढ़वाल मंडल विकास निगम कौड़िया कैंप कोटद्वार में कोरंटाइन पर है। बताया कि जिले में 119 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम कोरंटाइन में रखा गया है।