माँ गंगा की डोली धाम पहुँचीं, कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू

  • देहरादून। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 मिनट पर खोले जाएंगे।  चंद घण्टों में  कपाट खुले जाएंगे
    शनिवार को दोपहर 12:30 पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई थी, जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करने के बाद रविवार सुबह 8 बजे के लगभग गंगोत्री धाम पहुंच गई है। प्रात: नौ बजे से विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोचरण के साथ 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जायेंगे। वहीं मां यमुना की डोली रविवार को अक्षय तृतीय के पर्व पर अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) गांव से प्रात: 8 बजकर 5 मिनट पर शनिदेव की अगुवाई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी।
    जहां अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *