धामी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन और शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाया

जनमंच टुडे/ देहरादून।

धामी सरकार के कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई गई। अब कोरोना नाइट कर्फ्यू  रात 11 बजे के बजाए  अब 10 बजे से लागू किया जाएगा। वही सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को 12 सौ से बढ़ाकर 1500 सौ कर दिया गया है साथ ही, शिक्षा मित्रों के वेतनमान में 5 हजार की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उन्हें 20 हजार मानदेय मिलेगा।  वही सफाई कर्मियों को सफाई कर्मचारियों को 500 रुपए प्रतिदिन मानदेय देने की घोषणा की है। कृषि उद्यान विभाग के एकीकरण के लिए मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत। वही आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने के प्रस्ताव को एक बार फिर से राजभवन भेजने का भी निर्णय लिया गया।  धामी सरकार ने शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को नौकरी देने का भी निर्णय लिया। साथ ही कैबिनेट की बैठक में गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर बनी सहमति। इसके साथ ही कैबिनेट में  इन मामलों पर मोहर लगाई  जो इस प्रकार है

मंडी एक्ट में संशोधन कर मंडी शुल्क  करने का निर्णय

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत राशन डीलरों को 50 रुपये लाभांश मिलेगा।

स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रख्यापित

प्राइवेट सुरक्षा नियमावली-2021 बदलाव को मंजूरी।

सभी पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स किया गया माफ।

राज्य में लैंडस्लाइड एंड मिटिगेशन सेंटर बनाने को  मंजूरी।

उत्तराखंड डाटा सेंटर पॉलिसी 2022 को मंजूरी।

फसल बीमा को 2 प्रतिशत से घटाकर किया गया एक प्रतिशत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *