मुख्यमंत्री धामी पहुंचे लखनऊ, योगी को दी बधाई,

जनमंच टुडे/ देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल।
मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश की दोबारा कमान सम्भालने पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।