अब 9:30 से पहले बाज़ार में नो एंट्री
देहरादून। गुरुवार से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए दून वासियों को सुबह 9: 30 बजे के बाद ही बाज़ार जाने की अनुमति दी गई है। इससे पहले मुख्य बाजारों में जनता प्रवेश नहीं कर पाएगी। पुलिस ने जनता से सहयोग के साथ ही तय समय से पहले बाजारों में न आने की अपील की है। लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार ने दुकानों के खुलने के दिन निश्चित करते हुए उन्हें अनुमति प्रदान की गयी है। अन्य दुकानों के खुलने से बाजारों में आवाजाही बढ़ने व इससे कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा चौकी लक्खीबाग पर आढत बाजार , दर्शनी गेट, हनुमान चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आढ़त बाजार में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई हेतु आने वाले बड़े वाहनों के लोडिंग/ अनलोडिग हेतु प्रातः 9.30 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गयी है , उसके पश्चात बडे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। लोडिंग/ अनलोडिंग हेतु मुख्य मार्ग पर केवल एक लेन में ही वाहन खड़े होगे , लोडिंग/ अनलोडिंग हेतु वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर उन्हे अन्यत्र खड़ा करवाया जाएगा। मुख्य मार्ग पर जगह होने पर ही उन्हे आने दिया जायेगा।
बैठक में प्रातः 09:30 बजे के बाद दर्शनी गेट से मुख्य बाजार की ओर सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त समय में केवल दोपहिया वाहन ही दर्शनी गेट से प्रवेश कर सकेगे तथा पीपल मण्डी से ही बाहर आयेगे, इस दौरान मुख्य बाजार में वन- वे की व्यवस्था लागू रहेगी । उक्त समय अवधि में राजा रोड़ में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी, कोई भी चौपहिया वाहन राजा रोड़ से मुख्य बाजार की ओर नही जायेगा। राजा रोड़ में स्थित दुकानो के सामने केवल दुकानदार ही अपना दोपहिया वाहन ही पार्क करेगे, चौपहिया वाहन की अनुमति नहींं होगी।