नदी में डूबकर दो किशोरों की मौत

जन्मनवः टुडे/ विकासनगर।
टोंस नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को विकासनगर के दिनकर विहार के तीन दोस्त डाकपत्थर से सटे हिमाचल प्रदेश क्षेत्र के खोदरी.माजरी टोंस नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में आकर मनीष (16) पुत्र सुरेश चमोली, निवासी दिनकर विहार विकासनगर और हार्दिक(16) पुत्र शेरसिंह तोमर, निवासी ग्राम लखस्यार हाल निवास दिनकर विहार विकासनगर
तेज बहाव में आकर डूब गये, जबकि उनका साथी अरूण सिंह, निवासी दिनकर विहार सुरक्षित बाहर निकल गया। इसके बाद उसने मामले की सूचना तुरंत लोगों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही हिमाचल प्रदेश की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला।