हमें जरुरतमंदों की मदद को आगे आना होगा: प्रीतम

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने देहरादून महानगर के कैंट विधानसभा के वार्ड 32 बल्लूपुर में गरीब मजदूर एवं जरुरतमंद परिवारों को खाद्यान्न, सेनेटाइजर, मास्क के साथ ही फल वितरण किया।
जरूरतमंदों को सामग्री वितरित करने के साथ ही प्रीतम सिंह ने नगर निगम कर्मचारियों, पुलिस के जवानों को भी सम्मानित किया । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्रवान करते हुए कहा कि इस महामारी में हमें एकजुट होकर गरीब, असहाय, मजदूर एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सबसे अधिक मार समाज के इसी वर्ग पर पडी है, हमें लागू लाॅक डाउन का पालन करते हुए इस समाज की हर संभव सहायता करनी है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा कांग्रेस डाटा विश्लेषण विभाग के दीवान सिंह तोमर, पार्षद कोमल बोरा, पूर्व प्रदेश सचिव दीप बोरा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी रजवार पूर्व पार्षद रमेश नाथनी आनन्द विहार सोसाइटी के अध्यक्ष विमल कुमार नरेन्द्र कल्याण समिति अध्यक्ष एन के निवानी राजेन्द्र नगर सोसाइटी अध्यक्ष ए के सिंघल केलशपुरी सोसाइटी अध्यक्ष अजय यादव इंद्र विहार समिति अध्यक्ष धर्मपाल नेगी मानसरोवर कालोनी संरक्षक गुरु देव सोपती विक्की नायक आशु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *