आईआईटी रुड़की ने विकसित किया स्टेरिलाइजेशन सिस्टम

रुड़की । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने कोविड-19 के प्रसार को कम के उद्देश्य से आम उपयोग की वस्तुओं को सैनिटाइज करने के लिए अनूठा स्टेरिलाइजेशन सिस्टम विकसित किया है। इस मशीन का उपयोग आम उपयोग की वस्तुएं जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, घड़ी, वायरलेस गैजेट, मेटल व प्लास्टिक के सामान (पर्स, चाबी, चश्मा, बैग)) को सैनिटाइज करने के लिए किया जा सकता है। डिजाइन किए गए इस उत्पाद का उपयोग सरकारी और निजी दफ्तरों के अलावा हवाई अड्डों, शैक्षणिक संस्थानों, शॉपिंग मॉल और अन्य जगहों पर भी आम उपयोग की वस्तुओं को सैनिटाइज करने के लिए किया जा सकता है। इसके उपयोग के लिए स्टेरिलाइजेशन सिस्टम का एक नमूना हरिद्वार नगर निगम को सौंप दिया गया है।
हरिद्वार के नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि, “इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में लोग मास्क, सैनिटाइजर जैसे कई सुरक्षात्मक उपाय अपना रहे हैं, लेकिन हमने मोबाइल, वॉलेट, चाबियों, दस्तावेजों फाइलों जैसे नियमित उपयोग की वस्तुओं के सेनेटाइजेशन की आवश्यकता को महसूस किया। ऐसे सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यालय जो 24Û7 खुले हैं और अधिक सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की मांग करते हैं उसके लिए यह मशीन एक वरदान की तरह है। हमने आईआईटी रुड़की से अनुरोध कर अपना विचार साझा किया था और उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इस पर काम करना शुरू कर दिया।