जंगली सुअर ने युवक को मार डाला
बागेश्वर। बागेश्वर में कांडा तहसील के देवल बिछराल गांव में जंगली सुअर ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कांडा से 15 किमी की दूरी पर स्थित देवल बिछराल गांव निवासी संतोष राम (29) पुत्र महेश राम बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया।
युवक जान बचाने के लिए सुअर से जद्दोजहद करने लगा, लेकिन सुअर के सामने उसकी एक न चली। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाज सुनकर सुअर जंगल की ओर भाग गया। युवक को कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।