अफवाह फैलाने के आरोपित गिरफ्तार
देहरादून। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुुलिस ने चार लोगों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निधन की अफवाह उड़ाई गई। इस पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था। साथ ही डीजी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने एसएसपी को तुरंत इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मामले में भाजपा ने कैंट में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा किए जाने के बाद गिरफ्तारी हुई। वहीं अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी है।