मुख्यमंत्री ने हरीझंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक बसों को किया रवाना
जनमंच टुडे/ डोईवाला/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। बस रेंजर ग्राउंड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि ग्रीन दून क्लीन दून का सपना पूरा किया जा रहा है। ये सब जनता के सहयोग से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की 15 बसें शहर में चल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलमोहर का पौधा रोपा। इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल गामा, शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास सविता कपूर सहित नगर निगम के पार्षद भी मौजूद थे।