दिनेश चंद्र पठोई होंगे पौड़ी के D T O

जनमंच टुडे। देहरादून। परिवहन निगम ने देहरादून के  संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई को संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी बनाया है। जबकी  पौड़ी के आरटीओ   राजीव मेहरा  को पदोन्नत कर उन्हें  देहरादून का उप परिवहन आयुक्त  बनाया गया है।उत्तराखंड परिवहन विभाग ने अपने कई अधिकारियों  के तबादले करने के साथ ही कुछ अफसरों को पदोन्नति दी है।  देहरादून के ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है। इसके साथ ही परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया है।  संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून बनाया गया है।  संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा गुरदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाया गया है।  संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून  के पद पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *