देवभूमि में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 349

देहरादून। देवभूमि में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नही ले रहा है और हर दिन इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदेश का कोई भी जिला अब कोरोना से अछूता नहीं रह गया है, और पहाड़ में इसकी संख्या में इजाफा हो रहा है। आज प्रदेशभर में 32 मामले प्रकाश में आए। शाम 8:00 बजे जारी उत्तराखंड के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को हरिद्वार से 6 मरीज कोरोनावायरस पाजिटिव पाए गए हैं, यह सभी मुंबई से लौटे थे। टिहरी का एक मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। यह भी मुंबई से लौटा है। नैनीताल में 9 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए, इनमें से आठ महाराष्ट्र से लौटे और एक मरीज दिल्ली से लौटा है। फिरोजाबाद यूपी से लौटा उधम सिंह नगर का एक मरीज भी शाम की रिपोर्ट में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 349 हो गए हैं।