कर्णप्रयाग नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष नवानी का निधन

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग नगर पंचायत के पहले निर्वाचित अध्यक्ष श्रीप्रकाश नवानी का ह्रदय गति रुकने से विगत रात को आकस्मिक निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। मंगलवार को उनकी अन्त्येष्टि की गयी। नवानी अपने पीछे पत्नी एवं दो बेटे छोड़ गये।
नवानी मृदुभाषी सरल स्वभाव के धनी, सामाजिक सरोकारों से जुड़े एवं लोकप्रिय जननेता थे। उनके कार्यकाल में कर्णप्रयाग नगर में किये गए विकास कार्यों को आज भी याद किया जाता है। नवानी के निधन से कर्णप्रयाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी,। उनके निधन के चलते आज कर्णप्रयाग बाजार बंद रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नवानी को श्रद्धांजलि दी। बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र भट्ट ने भी श्री नवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *