महाराज का घर हुआ सील

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर को सील कर दिया गया है। इसके अलावा उनके घर पर होम क्वॉरेंटाइन का स्टीकर चस्पा  दिया गया है।  सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले कुछ लोग दिल्ली से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर आए थे। इसकी  सूचना मिलते ही प्रशासन ने निर्देशों के हिसाब से कैबिनेट मंत्री का घर सील कर दिया है। केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से अगर कोई रेड जोन से ग्रीन जोन में आता है या फिर ऑरेंज जोन में आता है तो उसे होम क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा। इसके साथ ही उनके घर के बाहर होम क्वारंटाइन का स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है।  ऐसे में अब न  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर कोई आ सकता है और न ही कोई घर से कोई बाहर जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *