अब शाम सात बजे तक खुलेंगे बाज़ार
देहरादून। उत्तराखंड में बाजारों के खुलने के समय में बदलाव हो गया है। अब राज्य में बाजार सुबह सात से शाम सात बजे तक यानी पूरे 12 घंटे खुल सकेंगे। पहले बाज़ार 4 बजे तक खुल रहा था। बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना विषाणु कोविद-19 की महामारी के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने एवं क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश में बाजार खुलने के समय को सुबह 7 से सायं 7 बजे तक करने का निर्णय भी लिया गया। माना जा रहा है आदेश की प्रति आने के बाद शुक्रवार से बाजार सुबह सात से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे।