छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जोगी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 74 साल के थे। 20 दिन में तीसरी बार दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने 45 मिनट तक कोशिशें की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जोगी ने दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। वे 2000 से 2003 के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया। अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। अमित जोगी के ट्विटर अकाउंट के जरिये जानकारी दी गयी है कि अजीत जोगी का अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में शनिवार को किया जाएगा। बता दें कि उनका रायपुर के अस्पताल में 21 दिनों से इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी उन्हें एक कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। शुक्रवार को राजधानी रायपुर के नारायण हॉस्पिटल में अजीत जोगी ने अंतिम सांस ली।