राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंथन

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन मंथन किया। अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने  मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाएं। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति  के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *