महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

जनमंच टुडे। हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में आज बढ़ते महंगाई के विरोध में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, पीसीसी एनबी गुणवंत, कांग्रेस महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह चिलवाल मयंक भट्ट विमला सनगुड़ी नीमा भट्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देशभर में लगातार महंगाई आसमान छू रही है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। हर दिन बढ़ती महंगाई से जनता को दो जून की रोटी जुटाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, गैस, पेट्रो पदार्थ , खाद्य सामग्री और फल, सब्जियों के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं, जिससे से आम जनता की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के बोझ तले दबी जनता के ऊपर सरकार अब बिजली के दरों में बढ़ोतरी करके एक ओर बोझ लादना चाहती है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बिजली की दरों में बढोत्तरी की तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। महानगर प्रदेश महामंत्री वरुण भाकुनी, उपाध्यक्ष संदीप भैसोड़ा, महानगर महामंत्री इकबाल अंसारी, अबरार सिद्धकी, त्रिलोक बनौली, मुकुल बलुटिया, हेमंत पाठक, राजेंद्र सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, कमला तिवारी, गीता बहुगुणा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय बिजली के दाम बढ़ाने जा रही है जो की जनता पर एक बड़ा कुठारघात है। कार्यक्रम में संजय उप्रेती, सरदार जसवंत सिंह, नितिन भट्ट, देवेश तिवारी, पुष्पा नेगी युवा कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक कठायत युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रदीप नेगी, राज्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह बगड़वाल, पूर्व प्रधान चंदन सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता गिरीश पांडे, अशोक जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।