मंत्रियों पर आई क्वारंटाइन होने की ‘नौबत’

कैबिनेट मंत्रियों के भी क्वारंटाइन होने की आ सकती है नौबत ।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी  पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने का मामला।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी  पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट मंत्रियों की भी मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट में शामिल हुए थे। ऐसे में अब सतपाल महाराज के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों के भी क्वारंटाइन होने की नौबत आ सकती है। हालांकि इस संदर्भ में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत में कोरोना की पुष्टि हो गयी है। बात यहीं तक नहीं है। इसका असर आगे जाने वाला है। बताया गया है कि अमृता रावत की तीन दिन पहले तबीयत खराब हुई थी इसे देखते हुए शनिवार सुबह एक निजी लैब में उनकी कोरोना जांच कराई गई। शाम को मिली रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकलीं। उनकी  जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सतपाल महाराज ने स्वयं को क्वारन्टाइन कर लिया है। अमृता रावत को  ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रारंभिक तौर पर उनके पति सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए 41 लोग चिह्नित किए गए हैैं। सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है। मामले में अन्य संपर्काें की भी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सतपाल महाराज के आवास में दिल्ली से कई लोगों के आने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी थीं, जिसके बाद उनके घर को आइसोलेट कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *