खाई में गिरी कार, दो की मौत

जनमंच टुडे। बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के पिंगलो-भकुनाधार के पास एकअल्टो कार अनियंत्रित होकर  खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम   बलबीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू अपनी अल्टो कार यूके 11 टीए / 2202 से  सवारी छोड़कर  वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक  कार गरोठ तहसील के अंतर्गत पिंगलो में अनियंत्रित होकर गोमती नदी  किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार  चालक /वाहन मालिक बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू(34) पुत्र हरिमोहन बिष्ट, निवासी छत्यानी और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति मंगलनाथ (37) पुत्र रामनाथ निवासी रौल्याना (भकुनधार) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। साथ ही मामले की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा घिरने से बचाव दल  और ग्रामीणों को रेस्क्यू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *