दीप्ती रावत ने घर, घर जाकर प्रधानमंत्री के लिए मांगा जनसमर्थन

जनमंच टुडे।देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक पार्टी देश भर में महा जनसम्पर्क अभियान चला रही है। एक महीने तक चले महा जन सम्पर्क अभियान के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भरद्वाज ने घर, घर जाकर जन जन से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये समर्थन मांगा। महा जनसम्पर्क अभियान के अंतिम दिन आज भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून की राजपुर रोड और कैंट विस क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर ,घर जाकर जन सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनसहयोग मांगा।

इस दौरान दीप्ती रावत ने उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुन्नालाल नौटियाल के आवास पर जाकर उनसे भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही कैन्ट विधानसभा के जी.एम.एस मंडल मे विधायक सविता कपूर की उपस्थिति में वार्ड 44 पटेल नगर में अवतार मुनियाल प्रधान श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, महेन्द्र भसीन समाज सेवी, पवन कुमार गुप्ता प्रसिद्ध व्यापारी, शशिधर प्रसाद कुकरेती सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पद्मा रतूड़ी सेवानिवृत्त अध्यापिका के आवास पर जाकर उनसे भेंट की और समाज में किए गए उनके योगदान के लिये उन्हें सम्मानित किया।


इसके साथ ही दोनों विधानसभाओं राजपुर रोड और कैंट में संपर्क से समर्थन के निमित्त घर, घर जा कर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से सम्पर्क किया।  इस दौरान उन्होंने लोगों से  नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने  लोगों से मोबाइल नम्बर 9090902024 पर मिस कॉल करवाकर 2024 के लिये  प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन मांगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करनपुर राहुल लारा, मंडल अध्यक्ष जी.एम.एस सुमित पांडेय, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, मंडल महामंत्री करनपुर अवधेश तिवारी, मंडल मंत्री सुमन, पार्षद संजय खंडूरी, पार्षद देविका रानी, अल्पसंख्यक मोर्चा करनपुर मंडल अध्यक्ष बलविंदर, मण्डल महामंत्री जी.एम.एस शेखर नौटियाल, अर्चना आनंद मंडल मंत्री, नीलू साहनी महानगर मंत्री महिला मोर्चा, ऐ के महाजन मंडल उपाध्यक्ष, हितेश चौधरी मंडल मंत्री, अनूप रावत, प्रेमपाल, मनोज पटेल, किशन विज, आंनद डुडेजा, ओजस्वी वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *