कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

     सत्यप्रकाश ढौंडियाल
जनमंच टुडे। नई टिहरी । घनसाली। जिला मुख्यालय नई टिहरी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा संविधान से इंडिया शब्द हटाने के बयान पर आक्रोश जताया और भाजपा का पुतला फूंका।  इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जिनको इंडिया शब्द से  नफरत है ऐसे लोगों को पाकिस्तान चला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा कि जनता आज भाजपा के दोगला चरित्र को समझ चुकी है। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि कांग्रेस और सहयोगी दलों द्वारा इंडिया नाम से गठबंधन बनाया गया तब से भाजपा की रातों की नींद उड़ी हुई है।  उन्होंने कहा कि भाजपा  संविधान और लोकतंत्र को भी खत्म करना चाहती है ।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि देश का जनमानस भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत हारेगी,मोहब्बत जीतेगी।। ‌ उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुई विपक्षी दलों की बैठक व विपक्षी एकता एवं गठबंधन को जब से इंडिया नाम दिया है तब से भाजपा बुरी तरह से घबराई और बौखलाई हुई है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार , कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा , पूर्व प्रमुख व प्रदेश महा सचिव विजय गुनसोला , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण , ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अधिवक्ता ज्योति भट्ट , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत ,पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत ,महिला कांग्रेस की प्रदेश मंत्री दर्शनी रावत ,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल ,ळष्मी रावत ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खुशीलाल,युवा नेता लखबीर सिंह चौहान ,नवीन सेमवाल ,बलवीर कोहली निहाल सिंह नेगी किशोर मदरवाल ,शंभू भंडारी , हिमांशु रावत असद आलम , धनवीर कलूडा , राजू शर्मा , घनश्याम सिंह पवार समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *