अब देहरादून में खुलेंगे मॉल

देहरादून। लंबे समय से बन्द होने से परेशान चल रहे मॉल वालों को सरकार ने रियायत दे दी है। मॉल रात आठ बजे तक ही खुले रहेंगे। प्रदेश में अब शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट व धार्मिक स्थल रात 8:00 बजे तक खुलेंगे। लंबे समय से बन्द चल रहे देहरादून के शॉपिंग मॉल भी खोल दिए गए हैं। अभी तक देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंदर शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति नहीं थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की घोषणा के बाद अब शासन ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा मामले के लिए चिन्हित किए गए शहरों से आने वालों में बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती, परिवार में मृत्यु या गंभीर बीमार के साथ-साथ मानसिक अवसाद से गुजर रहे लोगों को भी संस्थागत क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी। इन मामलों में जिला नोडल अधिकारी और स्वास्थ्य महकमा इस पर अलग से निर्णय लेगा। बाजार के बाद अब प्रदेश में धार्मिक स्थल सुबह 7:00 से शाम 8:00 बजे तक खोले जाएंगे। साथ ही कंटेनमेंट जोन में छूट नहीं रहेगी। सामान की ढुलाई, यात्री बसों और राज्य व राजकीय राजमार्गों पर चलने वाले ट्रक पर अब समय का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। शारीरिक दूरी व मास्क लगाना जरूरी होगा।