राहत देने के बजाए जनता को परेशान कर रही केंद्र सरकार: प्रीतम

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों में आक्रोश
देहरादून। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार तेल, राशन, व पेट्रोल, डीजल व बढ़ती महंगाई के विरोध मे कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी काम्प्लेक्स मे राजीव गांधी की मूर्ति के समीप यज्ञ किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अनुसूचित/जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार एवं महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी काम्पलैक्स स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर इकटठा हुए और वहां पर पेट्रोल, डीजल व बढ़ती महंगाई के खिलाफ यज्ञ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ के मुल्य लगातार असमान छू रहे जिसके चलते जनता परेशान है। काल मे सरकार को जनता की परेशानियों समझाते हुए प्रदेश को राहत के बदले परेशान करने का कार्य कर रहीं है सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष को तेज किया जायेगा और पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई बढोत्तरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाने की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महंगाई से आम जन की कमर तोड दी है और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अनुसूचित/जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने यज्ञ मे पूर्ण आहुति देकर मोदी सरकार की कार्य नीतियों पर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, मुकेश सोनकर, कृष्ण कांत, अजय बेनवाल, विकास यादव, मोहित धीमान, जहांगीर खान, सिद्धार्थ पोखरियाल, अशोक मल्होत्रा, , सचिन त्रिवेदी, देवेन्द्र कोर, पूजा जेटली , ममता, रीता रानी, खुशराम, सुनील बांगा, दिनेश नेगी, पूजा, संतोष भारती, भूपेन्द्र नेगी,निखिल कुमार, शैलेद्र थपलियाल, विकास नेगी, राहुल रॉबिन, सूरज प्रताप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *