मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : चौहान

सतपुली। उद्योपति ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने अपने पोते पृथ्वीराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष में चौहान पांच सौ से अधिक जरूरतमंद, और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया।
कड़ाके की ठंड के बीच असहाय और गरीबों को कंबल मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली के छात्राओं के सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, और हर सक्षम व्यक्ति को मानव सेवा के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। सुंदर सिंह चौहान के कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है, जब वह गरीब और असहायों की मदद करता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक पूर्व क्षेत्र पंचायत सतपुली, बलवीर सिंह नेगी ने सैकड़ों असहाय, गरीब और जरूरतमन्दों का सहयोग करने के लिए सुन्दर सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने कंपकपाती ठंढ में सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराने के लिए सुन्दर सिंह चौहान की सराहना की।
बलबीर नेगी ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में कम्बल वितरण करना सच्ची मानव सेवा है और ऐसे कार्यों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण से निश्चित रूप से जरूरतमंदों को राहत मिलेगी। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।
इस अवसर पर सतपुली नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान सतपुली जगदंबा डंगवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ,नरेंद्र सिंह नेगी , प्रताप सिंह , बलवीर सिंह नेगी , उम्मेद सिंह रावत , सतपुली नगर पंचायत के वार्ड सदस्य चंद्र मोहन सिंह चंदू, दीपिका मियां, अमित रावत, रिंकी रावत, धनीराम धस्माना, नीलम चौहान, सोनी चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, अजय पंवार, कैलाश चंद मियां, कैलाश सकलानी, प्रताप सिंह नेगी, विनय रावत, रणवीर सिंह नेगी, पूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन सिंह डांगी, पीएलवी कलजीखाल सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन अचलानंद डोबरियाल एवं राजकमल नेगी ने किया।