पत्रकार मंजुल सिंह मंजिला का निधन

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह मंजिला का सोमवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। सोमवार  सुबह रायपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की कवरेज करते समय कैमरामैन मंजुल माजिला को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें तत्काल  कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने  जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  48 वर्षीय पत्रकार मंजुल अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। मंजुल ने सहारा टीवी में लंबे समय तक कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने इंडिया लाइव चैनल में भी अपनी सेवाएं दी। विनम्र स्वभाव के मंजुल की गिनती दक्ष कैमरामैन में की जाती थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कण्डारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उत्तरांचल प्रेस क्लब परिवार मंजुल सिंह के परिवार के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *