राज्य ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारियों से मिली पीटी ऊषा

देहरादून। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी ऊषा ने राज्य ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेल की प्रगति पर चर्चा हुई। पीटी उषा ने उत्तराखंड राज्य की मेहमान नवाज़ी और खेलों के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने राज्य को खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक में खेल आयोजन के दौरान आई कुछ चुनौतियों पर भी चर्चा हुई, जहां उपस्थित सदस्यों ने भविष्य के संस्करणों को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। बैठक में आईओए की विभिन्न उप-समितियां और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।