प्रसिद्ध समाजसेवी विमला बहुगुणा का निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुन्दर लाल बहुगुणा की धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी विमला बहुगुणा का आज निधन हो गया। जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी बहुगुणा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व . बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।