युवक ने की पत्नी की हत्या

कोटद्वार। एक व्यक्ति ने देर रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। आरोपित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार रिखणीखाल थाना क्षेत्र के गांव धामधार निवासी मनोज रावत (40) पुत्र केसर सिंह अपनी पत्नी शशि (30) पुत्री सतपाल सिंह रावत, निवासी कुमाल्डी, रिखणीखाल के साथ कोटद्वार में जल निगम स्टोर के पास किराए के मकान में रहता था। बीते देर रात पति-पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई।इसके बाद तैश में आकर मनोज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी । उसके बाद उसने चाकू से अपना गला रेतने के साथ ही दोनों हाथों की नसों को काट लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को बेस अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद शशि को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को भर्ती कर लिया जहां उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर रिखणीखाल के गांव कुमाल्डी से मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने अस्पताल पहुंचकर घायल मनोज रावत के बयान दर्ज किए। हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक पद से 2023 में सेवानिवृत हुए मृतका शशि के पिता सतपाल सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने 2013 में अपनी पुत्री की शादी मनोज रावत के साथ धूमधाम से की थी। तब मनोज होटल से जुड़ी जॉब करता था। कुछ दिन ठीक-ठाक चलने के बाद वह आये दिन शशि को परेशान करने लगा था। सतपाल सिंह ने बताया कि बेटी के दो बच्चे होने के बाद वह उनके परिवार को संभालने के लिए आर्थिक और मानसिक रूप से समय-समय पर मदद करते थे। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल के बाद उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके मनोज को होटल के क्षेत्र में नौकरी करने के लिए जर्मनी भेजा था, लेकिन वह 6 महीने बाद ही देश लौट आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *