बोलेरो नदी में गिरी, तीन की मौत

नैनीताल/ बागेश्वर।  बीती देर रात सुयालबाड़ी के पास एक बुलेरो अनियंत्रित होकर गहरे खाई में समा गई हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपसे रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सभी एक अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे क्वारब रिपोर्टिंग चौकी पुलिस से सुयालबाड़ी से करीब 250 मीटर आगे बुलेरो कार कोसी नदी में गिर गई। बताया  जा रहा कि बागेश्वर जनपद के कांडा क्षेत्र के निवासी रानीबाग में एक पूर्व सैनिक की  अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट वाहनों से लौट रहे थे। इनमें से एक वाहन यूके02ए-5849 हादसे का शिकार हो गई। घटना केेई सूचना तत्काल  क्वारब चौकी पुलिस को दी, इसके तुरंत बाद एसडीआरएफ व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में पानी के बीच पत्थरों में फंसी कार से लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। परिजन ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। रात्रि करीब दो बजे तक दो लोगों के शव बरामद किये जा सके।  शनिवार सुबह तड़के करीब पांच बजे एक अन्य व्यक्ति का शव नदी हादसे में धीरेंद्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेंद्र नगरकोटी, मोहन सिंह (40) पुत्र उत्तम सिंह व प्रकाश नगरकोटी (54) पुत्र भूपेंद्र सिंह नगरकोटी  की मौत हो  गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *