प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुँची छह हजार के पार

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा है और तेज़ी से पैर पसार रहा है और लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 143 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6104 पहुँच गयी है। अभी तक 3566 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो चुके है।
जिलेवार संक्रमित मरीजों की संख्या।
जिला | संक्रमित मरीज (सरकारी लैब) |
संक्रमित मरीज (प्राइवेट लैब) |
|
अल्मोड़ा | 3 | ||
चमोली | 1 | ||
देहरादून | 32 | 14 | |
हरिद्वार | 16 | 10 | |
नैनीताल | 4 | 01 | |
पौड़ी गढ़वाल | 3 | ||
टिहरी गढ़वाल | 0 | 01 | |
रुद्रप्रयाग | 1 | ||
उधमसिंह नगर | 49 | 02 | |
उत्तरकाशी | 6 | ||
योग | 115 | 28 | |
कुल योग | 143 |