तेज़ी से पैर पसार रहा कोरोना, 44,386 की मौत

नई दिल्ली। देश मे कोरोना का संक्रमण तेेजी से फैैैल रहा है और लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं और इस महामारी के फैलने की दर भी तेज़ी से फैल रही है। इसके पीछे अबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही मानी जा रही है। अनलॉक के बाद पूरे देश मे कोरोना का ग्राफ बढ़ा है।सोमवार 10 अगस्त को देश में लगातार चौथे दिन 60 हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में देेेश में कोविड-19 के 62,064 नए मामले की पुष्टि हुई और 1,007 लोगों की मौत हो गई। नए केस के साथ देश में अब संक्रमितों की संख्या 22,15,075 हो गई है। इनमें 6,34,945 एक्टिव केस हैं और 15,35,744 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से अब तक 44,386 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया है। दुनिया में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,00,21,321 है। इनमें 7,33,918 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,28,96,895 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में करीब 64 लाख एक्टिव केस हैं।