घर पर ही रहकर मनाए कान्हा का जन्मदिन : लसियाल

देहरादून। गढ़वाली लोकगायक गणेश लसियाल ने प्रदेश वासियों को कृष्णजन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। लोकगायक गणेश लसियाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भगवान बिष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं और हमारे ईश्वर हैं।
उनको द्वारकेश, वासुदेव, कान्हा, मुरली मनोहर, मनमोहन आदि नामों से भी पुकारा जाता है। उन्हें इस युग का सर्वश्रेष्ठ युगपुरुष का स्थान दिया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण को जगतगुरु का सम्मान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रदेश व क्षेत्र वासियों के जीवन में खुशहाली लाए। लसियाल ने अपने शुभचिंतकों,, दोस्तों और क्षेत्र के लोगों को कृष्णजन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण का जन्म दिन उसी उत्साह से मनाए जैसे वर्षों सेमनाते आए हैं। उन्होंने कहा कि देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है।
उन्होंने लोगों से इस महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने की अपील की, साथ ही घर घर में ही रहकर पूजा पाठ करने व कान्हा का जन्मदिन मनाने की अपील की।