पेड़, पौधे धरा के सबसे कीमती गहने : सोनी

देहरादून। पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने मानक सिद्ध मंदिर परिसर भुट्टी में रुद्राक्ष व बिल्बपत्र पौधों का रोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।
पौधरोपण पर  पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि जीवन का सबसे खुशी का पल जन्म लेना होता हैं और उस जीवन को खुशियां देना सबसे महत्वपूर्ण होता हैं इसीलिए हमारे पूर्वजों ने जीवन को खुश रखने के लिए पेड़ पौधों के संरक्षण को बार, त्योहार से जोड़ा है, ताकि प्रकृति में निहित प्राकृतिक संसाधन हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित सके।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपना  जन्मदिन पौधा रोप कर मनाता हूँ, ताकि मेरे जीवन का सबसे कीमती उपहार इस धरा में रह सके।  वही मानक सिद्ध मंदिर के पुजारी सत्य नारायण गिरी ने कहा जन्मदिन पर पौधा रोपण करना पुण्य कार्य है। वृक्षमित्र डॉ सोनी ने  मंदिर परिसर में जो पौधे लगाए हैं, मका संरक्षण करना उनका कर्तव्य है। इस दौरान नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, दयानंद जोशी हंसराम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *