शेखर सुमन ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और जांच के घेरे में आई माडल रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार रिया के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। वहीं मशहूर एक्टर शेखर सुमन ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग की है।
शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा. है ,रिया अब रिहा नहीं हो सकती, उन्होंने हैशटैग का भी प्रयोग किया है। इससे पहले शेखर सुमन ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग के लिए मुहिम चलाई थी।