उत्तराखंड यातायात पुलिस में 312 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। पुलिस की वर्दी पहने के सपने संजोए राज्य के युवाओं के सपनों को जल्द ही पंख लगने वाले हैं। शासन ने यातायात निदेशालय के आग्रह पर यातायात पुलिस में 312 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। पुलिस मुख्यालय अब इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्र्िरकया शुरू कर दी जाएगी। राज्य में यातायात निदेशालय के गठन होने के बाद निदेशालय जवानों की कमी से जूझ रहा है। इसके बाद जवानों की कमी की समस्या से जूझ रहे निदेशालय ने शासन को जरूरत के हिसाब से पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने निदेशालय के प्रस्ताव पर पर यातायात पुलिस में 312 पदों की स्वीकृति दे दी हैै। इससे पहले राज्य में ट्रैफिक पुलिस में अलग से भर्ती प्रकिया नहीं होती थी। ट्रैफिक निदेशक केवल खुराना ने बताया कि निदेशालय मैन पावर की समस्या से जूझ रहा था जिसके बाद जवानों की भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। यातायात निदेशालय के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य में पहली बार अलग से यातायात पुलिस के लिए जवानों की भर्ती हो रही है। 312 पदों में 206 पर सिपाही, 98 पर यातायात उप निरीक्षक, दो पर वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, छह पर सहायक तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *