कार्यकर्ताओं व जनता के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे गोयल: प्रीतम

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेन्द्र गोयल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सुरेन्द्र गोयल को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, कर्मठ एवं निष्ठावान नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। प्रीतम सिह ने कहा कि सुरेन्द्र गोयल अपने राजनैतिक सफर में ग्राम प्रधान से लेकर विधायक एवं सांसद के पद तक पहुंचे और क्षेत्र की निःस्वार्थ सेवा की उसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है, वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। वह अपने कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों के लिए याद किये जायेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है। हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वतए महामंत्री नवीन जोशी, महामंत्री पीके अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, पूर्व दायित्वधारी अजय सिंह, सुभाष चाौधरी, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि , महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, जिलाध्यक्ष संजय , गौरव सिंह, संदीप चमोली, सीताराम नौटियाल, नवीन सिंह पयाल, कमरखान, डाॅ प्रतिभा सिंह युवा कांग्रेस के भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, विजय रतूड़ी मोन्टी, राहुल प्रताप राणा, आदि कांग्रेसियों ने सुरेन्द्र गोयल के निधन पर शोक प्रकट किया है।